पैलानी/बांदा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में मैनेजर और कैशियर के द्वारा गरीब किसानों से बदतमीजी से पेश आते हुए किसान अपनी पासबुक में एंट्री करने गए तो संतोष कुमार यादव कैशियर के द्वारा बोला गया की 2:00 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी गरीब किसान ने बोला कि क्यों नहीं होगी लिखकर आप दे दीजिए क्योंकि हम लोग सुबह से खेत में अपना काम करते हैं दोपहर में समय मिला है तो आप एंट्री कर दीजिए जिस बैंक मैनेजर कैशियर किसानों से भद्रता करते हुए बोला की 2:00 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी जहां जाना हो जिससे कहना हो कह दीजिए किसान बुरी तरह से परेशान होकर कहता रहा कि आप एंट्री कर दीजिए क्योंकि एक तो भगवान परेशान किए हैं प्रतिदिन पानी होने की वजह से वैसे भी किसान परेशान हैं रातों दिन अपनी फसल समेटने में लगा हुआ है और आप को तो एंट्री करने में परेशानी है सिर्फ इतना पूछने पर की एंट्री क्यों
नहीं करोगे तो तुरंत बैंक मैनेजर के द्वारा जसपुरा थाना अध्यक्ष को फोन करके पुलिस फोर्स बुलाकर बैंक से किसानों को उठा लिया गया जिसमें वीडियो किसानों के द्वारा बनाया गया है जिसमें बदतमीजी कैसीयर और बैंक मैनेजर कर रहे हैं और जबरदस्ती पुलिस फोर्स के द्वारा किसानों की ही उठवा दिया गया जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान जो कि हमारे ऋषि कुमार सिंह से बात हुई कि आप किस कारण से किस को थाने में बैठे हैं तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर फोन काट दिया कि थोड़ी देर में आपसे बात कर रहा हूं वही किसान उमाकांत यादव के साथ में रामाशीष सविता हुआ बैंक में कई किसान मौजूद थे उन्होंने भी बताया कि बदतमीजी कैसीयार और बैंक मैनेजर के द्वारा की गई है मगर पूरा दोष किसान के ऊपर ही लगाया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment