राजेश की भूमि को हड़पने वाले दबंगों की शिकायत एसपी से
बांदा, के एस दुबे । दबंगों ने जबरन किसान की जमीन पर कब्जा किया किसान को जब थाने से न्याय नहीं मिला तब पहुंचा पुलिस अधीक्षक के शरण में जानकारी के अनुसार पीड़ित जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव का निवासी है। पीड़ित राजेश पुत्र सुखनंदन ने आरोप लगाते हुए एसपी को दी अर्जी में बताया कि गाटा मेंटेन सं०-1802 रकबा 1-662 हे० का मूल कास्ट कर गाटे में पीड़ित व का भोला व भाभी विद्या पत्नी राम सिया का 0-3324 है० हिस्सा है। पीड़ित की मां रानी देवी पत्नी सुखनंदन का ,1/15 भाग राजा पुत्र महावीर ने रकबा 0-1108 है० खरीदा था। राजा व बाबू व रमेश पुत्रगण महावीर व राजा की पत्नी रेखा व छोटकू पीड़ित को उपरोक्त जमीन को हड़पने हेतु फर्जी मुकदमें में फंसाने
की धमकी दे रहे है। 31मार्च 2026 को पीड़ित ने थाना जसपुरा में लिखित तहरीर दिया था हल्का इंचार्ज पीड़ित को दिनभर थाना में बैठाये रहे और शाम को धमकाकर छोड दिया कि अपनी उक्त जमीन को भूल जाओ जबकि राजा व उसकी पत्नी रेखा अपने खरीदे रकबे 0-1108 हे0 से अधिक जमीन पर मौके पर काविज है उसने आबादी से 500 मी० दूर जमीन खरीद कर आबादी की जमीन में अवैध कब्जा करना चाह रहे है। पीड़ित की जमीन को उक्त दबंगों द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे को रोकने हेतु कार्यवाही की मांग की है।


No comments:
Post a Comment