महंत भरतदास के खिलाफ वाल्मीकि आश्रम में धरने पर बैठे पूर्व सांसद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 19, 2026

महंत भरतदास के खिलाफ वाल्मीकि आश्रम में धरने पर बैठे पूर्व सांसद

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने अपने परिवार की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही महंत भरतदास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को समर्थकों के साथ वाल्मीकि आश्रम में धरना भी दिया। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम के कथित साधू पर पिछले कुछ महीनों में सात-आठ मुकदमें मारपीट, बलवा व आतंक फैलाने के दर्ज हो चुके है। आरोपी ने सोशल मीडिया में उनके और उनके पिता के लिए बहुत ही अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। जिससे क्षेत्र व पूरे देश में उनकी प्रतिष्ठा खराब हुई है। झूठी बातों व अमर्यादित भाषा से उन्हें ठेस पहुंची है। साथ ही उनके परिवार व समर्थक आक्रोशित है। उन्होंने वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कर्वी कोतवाली


में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा अपने छोटे भाई पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा व समर्थकों के साथ वाल्मीकि आश्रम लालपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी महंत भरतदास की गिरफ्तारी की मांग की और धरने पर बैठ गए। इस दौरान मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, राष्ट्रीय रामायण मेले के अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी, पूर्व प्रधान श्लोक मिश्रा, रैपुरा के क्रांतिकारी युवा नेता केशव विष्णु पंण्डित, युवा नेता उज्ज्वल गुप्ता आदि ने पूर्व सांसद के परिवार के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्यवाही की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचकर मानिकपुर के उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम ने भाजपा नेताओं से वार्ता की और उन्होंने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों का अक्षरसः पालन कराया जाएगा। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।  धरना समाप्त करने की बात कही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages