वैश्य एकता परिषद के संरक्षक की मनाई पुण्यतिथि वैश्य एकता परिषद के संरक्षक की मनाई पुण्यतिथि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

वैश्य एकता परिषद के संरक्षक की मनाई पुण्यतिथि वैश्य एकता परिषद के संरक्षक की मनाई पुण्यतिथि

मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक समाजसेवी स्व0 राम औतार गुप्त की 30 वीं पुण्यतिथि राधानगर चौराहे स्थित मूर्तिस्थल पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। राधानगर चौराहे स्थित स्व0 रामऔतार गुप्त की मूर्ति पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व न्यायमंत्री बाबू राधेश्याम गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद चेयरमैन राजकुमार मौर्य सहित समाज के लोगों के साथ परिवारीजनों ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया एवं उनके आदर्शा ंपर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि रामऔतार गुप्ता व्यापारी होने के साथ साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तन ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट करने में राम औतार के योगदान को भुलाया

मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण करते परिषद के पदाधिकारी।

नहीं जा सकता है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि आज रामऔतार की पुण्य तिथि पर हमको संकल्प लेना होगा कि हम सभी उनके आदर्शों पर चल कर उनके संकल्प को पूरा करें। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त ने कहा कि स्व. राम अवतार ने सदैव संगठन हेतु प्रयासरत रहते हुए वैश्य समाज को संगठित करने का कार्य किया। इस अवसर पर अरूण जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र शरन सिंपल, डा0 दीपक गुप्ता, डा0 अनिल चन्द्रा, संजीव गुप्ता,  राजीव गुप्ता, साकेत गुप्ता, गौरव गुप्त, आनंद रस्तोगी, चन्द्रप्रकाश गुप्त जनसेवक, प्रेमचंद गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सभासद, दिनेश तिवारी खलीफा, अरूण यादव, सुरेश गुप्ता, गुरू शरन गुप्त, मनीष गुप्त, नारायण गुप्त, चंदन सिंह, बद्री गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, बुद्वराज धाकडी, मोनू रस्तोगी, पवन, अशोक गुप्त, लवकुश गुप्त आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages