उत्तर प्रदेश झांसी पीएम कुसुम सोलर पंप से किसान बिजली के क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर:- अपर कृषि निदेशक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 12, 2026

उत्तर प्रदेश झांसी पीएम कुसुम सोलर पंप से किसान बिजली के क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर:- अपर कृषि निदेशक

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

पीएम कुसुम योजना से लागत हुई कम-आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी

कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता से अवगत कराया

 अपर कृषि निदेशक ने देखा ग्राम छिनौरा में पीएम कुसुम सोलर पंप 

गौ आधारित खेती के माध्यम से खेती की लागत होगी कम और मुनाफा होगा दोगुना एवं भूमि में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या में भी होगी बढ़ोत्तरी आज जनपद भ्रमण पर आए अपर कृषि निदेशक(चावल) श्री एल वी यादव, नोडल अधिकारी पीएम कुसुम सोलर पंप, उत्तर प्रदेश द्वारा कृषक श्रीराम रतन कुशवाहा, श्री भगवान दास कुशवाहा ग्राम चिरगाँव (ग्रामीण) एवं श्रीमती राजकुमारी यादव ग्राम छिरौना, विकासखण्ड चिरगांव के प्रक्षेत्र पर स्थापित सोलर पम्प का निरीक्षण किया। अपर कृषि निदेशक (चावल) ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में जब किसान फसलें बोते हैं, तो सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता बढ़ जाती है। इस स्थिति में किसान कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं, इसके लिए सरकार सोलर पंप स्थापित करने की योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। 


    उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में सोलर पंप सेट स्थापित करने का लक्ष्य बढ़ाया गया है। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने खेतों में सोलर पंप लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना इस योजना का उद्देश्य है। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और दिन के समय फसलों की सिंचाई की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

    उन्होंने किसानो से कहा कि आय बढ़ाने और खेती-किसानी की लागत कम करने के प्रयासों में नई-नई तकनीकी की जानकारियों के साथ शासन की लाभकारी योजना की जानकारी देते हुए खेती को आसान किए जाने पर विस्तृत चर्चा की, उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि यंत्र पर 40% से लेकर 50% तक का अनुदान शासन द्वारा दिया जा रहा है, उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि छोटे-छोटे किसान संगठित होकर एफपीओ गठित करें और कृषि यंत्रों का लाभ लें ताकि खेती कार्य में सुधार के साथ ही उत्पादकता में बढ़ोतरी हो।

    जनपद में आज ग्राम चिरगांव (ग्रामीण) एवं ग्राम छिनौरा विकास खण्ड चिरगाँव में श्रीमती रामकुमारी यादव के प्रक्षेत्र पर स्थापित सोलर पम्प का निरीक्षण करते हुए नई-नई तकनीक और किसानों की फसल को और बेहतर बनाने के साथ ही फसल की उत्पादकता बढ़ाए जाने के विषय में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान एन एम एन एफ योजना अंतर्गत कलस्टर बछेरा, ग्राम सिमथरी ब्लॉक चिरगांव का भी निरीक्षण किया। इस मौके उप कृषि निदेशक श्री एम पी सिंह, अवर अभियंता श्री संजय कुमार, तकनीकी सहायक श्रीमती रश्मि राजपूत व प्रगतिशील किसान श्री रामरतन कुशवाहा, श्री भगवानदास कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला कृषक उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages