बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

भूपेंद्र सिंह 

उत्तर प्रदेश, उन्नाव।   जिला कांग्रेस कमेटी में संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर राहगीरों को मीठा भात खीर भी वितरित की गई, आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समता मूलक समाज के पक्षधर थे इसके लिए जीवन पर्यंत उन्होंने संघर्ष किया उसी का परिणाम है कि कहा जाने वाला वंचित वर्ग आज सब की बराबरी में खड़ा है बाबा साहब आज एक विचार बन गए हैं इस विचार से हटकर समाज का कोई भी वर्ग अपने को अलग नहीं कर सकता, इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आज यह भी देखने की महती आवश्यकता है कि दूसरा वर्ग


जिसको हम समाज का उच्च वर्ग कहते हैं कहीं वह उपेक्षित ना हो जाए हमारी बराबरी पर वह भी रहे जैसे हम उनकी बराबरी पर हैं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी सैयद सागर जंग बहादुर सिंह सुभाष सिंह बी डी कठेरिया युसूफ फारुकी बाबूराम निषाद पुत्तीलाल वर्मा प्रदीप शर्मा आशुतोष शर्मा इंद्रसेन सिंह कन्हई कुरील दिलीप सिंह इत्यादि ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के संयोजक शिशिर श्रीवास्तव मुक्तेश्वर कुशवाहा सैयद सैफ रामबाबू सुनील विजय कुलदीप सिंह सुधा देवी शकील इम्तियाज कार्यालय सहायक गौरीश अवस्थी इत्यादि लोग उपस्थित थे संचालन महामंत्री युसूफ फारूकी खुर्रम ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages