युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 8, 2026

युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

42 लोगों को मिली नवीन जिम्मेदारी, मोहित बने जिला उपाध्यक्ष

फतेहपुर, मो शमशाद । युवा कांग्रेस (पूर्वी) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी विवेक बघेल की संस्तुति पर जनपद की नई युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। नवीन कार्यकारिणी में जमीनी स्तर पर सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकारिणी के गठन पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। महिला जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। युवा जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ल, जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने संयुक्त रूप से नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया। साथ ही एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी, करीम उल्ला सिद्दीकी, सुधाकर अवस्थी, उदित अवस्थी और

युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित।

देवी प्रकाश दुबे जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह ऊर्जावान टीम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करेगी। पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मोहित वर्मा को युवा कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर शनि अवस्थी, ओमजी अवस्थी, अनिकेत पटेल, हिमांशु द्विवेदी, प्रदीप सिंह लोधी, उमेर मिर्जा, आयुष तिवारी, कमल मिश्रा और विनीत मौर्य को भी नियुक्त किया गया है। जिला महासचिव पवन द्विवेदी, आशीष सैनी, नितिन लाला, करीम शाह, पंकज चैहान, राज यादव, रिजवान अहमद, शुभम द्विवेदी, विकास सोनकर, सुभाष अग्निहोत्री (शैलू), दिनेश सिंह लोधी, अमन बाजपेयी, शेखर द्विवेदी, विनोद कुशवाहा, मो० चन्दावासी और सूरज तिवारी शामिल है। जिला सचिव पद पर शारदा मौर्य, शिवम सविता, रिंकू अवस्थी, रहीम शाह, उदय राणा, विमल सोनकर, छोटू दिवाकर, अल्तमस, रंजीत पाल, विकास गुप्ता, मो० जिशान रंगरेज, हिमांशु यादव, नौशाद अहमद, मिखाइल सिद्धू, प्रद्युम्न द्विवेदी और हुसैन जैदी को जिम्मेदारी दी गई। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages