सीएसए में हुई कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रतियोगिता का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

सीएसए में हुई कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय अंतर्गत परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा टेक्सटाइल्स एवं क्लोदिंग क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अनुप्रयोग विषय पर बुधवार को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्नातक (UG), परास्नातक (M.Sc.) एवं पीएच.डी. के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने 3 मिनट की पावरपॉइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में AI के नवाचारों, उपयोगिता तथा भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग में AI, गुणवत्ता नियंत्रण तथा उत्पादन प्रक्रियाओं में तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।


कार्यक्रम का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. अंकिता यादव के मार्गदर्शन एवं डॉ. एकता शर्मा एवं डॉ. ऋतु पांडेय के सहयोग से हुआ। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल—डॉ. संघमित्रा मोहापात्रा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. एकता शर्मा एवं डॉ. ऋतु पांडेय द्वारा किया गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता (डीन) डॉ. सीमा सोनकर एवं डॉ. रश्मि सिंह भी उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा वस्त्र उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नवाचार, शोध एवं तकनीकी सोच को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages