कानपुर, प्रदीप शर्मा - जनपद कानपुर नगर में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के द्वारा बुधवार को कंपोजिट विद्यालय बेनाझाबर में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा 1 में छात्र ऐश्वर्या व रुद्र और कक्षा 4 में छात्र प्रिंस का प्रवेश जिलाधिकारी द्वारा पंजिका में नाम लिखकर किया गया। उन्होंने छात्रों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक व स्टेशनरी किट प्रदान की गई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिदत्त नेमी के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के विषय में जानकारी के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी के द्वारा हर सुबह
अखबार पढ़ने पर जोर दिया गया जिससे हम झूठी खबरों से बच सके एवं देश के बारे में सच जान सके | मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा स्कूल चलो अभियान एलईडी वैन एवं प्रचार वाहन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार राय जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीपीओ, सुजीत कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकायें, एवं बच्चे मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment