ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार।
पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत साड़ी खादर खदान खंड संख्या एक में इन दिनों अवैध खनन के साथ-साथ मोरंग भरे ओवरलोड ट्रैकों एवं बिना रवन्ना दर्जनों ट्रैकों की धमा चौकड़ी के बाद आखिरकार मीडिया में छप रही खबरों एवं नवागत जिलाधिकारी अमित आसरेरी द्वारा अवैध खनन एवं ओवरलोड ट्रैकों पर लगाम लगाए जाने को लेकर राजस्व, खनिज, परिवहन विभाग, सेल टैक्स विभाग को मोरंग भरे ओवरलोड ट्रैकों एवं अवैध खनन पर लगाम कसने को लेकर सख्त निर्देश मिलने के बाद खनिज अधिकारी राज रंजन की अगुवाई में शनिवार को 11:00 बजे दिन
में खनिज इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता, नायब तहसीलदार पैलानी मोहम्मद मुस्तकीम ने साड़ी खदान खंड संख्या एक के मार्ग पर निकल रहे मोरंग भरे ओवरलोड ट्रैकों को जैसे ही रोका ट्रक चालको ने मोरंग भरे ओवरलोड ट्रैकों को छोड़कर फरार हो गए वहीं अधिकारियों ने तीन ओवरलोड ट्रैकों को सीज कर पैलानी पुलिस को सुपूर्द कर दिया। नायब तहसीलदार पैलानी मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि साड़ी खदान खंड संख्या एक में लगातार ओवरलोड मोरम भरे ट्रक निकल रहे थे सूचना पर टीम ने पहुंचकर तीन ट्रैकों को सीज कर कार्यवाही की है।


No comments:
Post a Comment