बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के पहाड़ी महादेव मंदिर में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ रक्षा समिति ने की प्रेसवार्ता बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित पहाड़ी महादेव मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति के द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई है। जिसमें प्रेस वार्ता पर गौ रक्षा समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रेस वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल
को होने वाले गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जानी है। जो पूरे देश में निकलेगी जिसको लेकर हमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करना है यह अभियान पूरे देश व प्रदेश में चलाया जा रहा है। साथ ही सभी तहसीलों जिले स्तर में ज्ञापन भी दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment