चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं जनपद चित्रकूट के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे स्व. राजबहादुर सिंह यादव की 13वीं पुण्यतिथि जिला मुख्यालय में सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ समाजवादी नेता बृजभूषण यादव ने कहा कि स्व. राजबहादुर यादव संघर्ष और समर्पण का दूसरा नाम थे। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। बताया कि चित्रकूट को जिला बनाए जाने की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अधिकारों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की समस्याओं
को लेकर लगातार संघर्ष किया और कई बार गिरफ्तारियां भी दीं। चित्रकूट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही उन्होंने राजनीति और समाजसेवा की शुरुआत की। कहा कि स्व राजबहादुर यादव कुशल वक्ता, गंभीर राजनेता और संगठन को मजबूत करने वाले नेता थे। आयोजक एवं स्व. राजबहादुर यादव के पुत्र पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि उनके पिता का पार्टी और नेताजी मुलायम सिंह यादव के प्रति समर्पण अतुलनीय था। कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना उनके पिता के जीवन का उद्देश्य था। भावुक होते हुए कहा कि आर्थिक अभाव के बावजूद उनके पिता ने अपने घर से पहले पार्टी कार्यालय को मजबूत करने का कार्य किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता माताप्रसाद कुशवाहा, पार्टी प्रवक्ता सुभाष पटेल, मोहम्मद गुलाब खान, रोहित यादव, सुनील काका, कमल यादव, संतोष यादव, फूलचंद कविया, दीपक किशोर पटेल, राधेश्याम निषाद, कल्लू पाल, राजकिशोर विश्वकर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर भागवत यादव, रामकिशोर कुरील, गरुण यादव, हीरालाल पटेल, बलराम पटेल, पप्पू जायसवाल, मनीष विश्वकर्मा, नवनीत सोनी, राजाबाबू यादव, आशुतोष अग्रहरि, जागेश्वर यादव, सीतारम कश्यप, दीपक यादव, अवध पटेल, दादूभाई यादव, चंद्रभान यादव, मंगल यादव, राजीव लोचन त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, विजय गौतम, शिवशंकर पटेल, सैलू ठाकुर, गौतम वर्मा, राजेंद्र यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment