बांदा, के एस दुबे । बिलगांव गांव के प्रमुख स्थल श्री बड़ेदेव बाबा परिसर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित देवेंद्र द्विवेदी जी महाराज के द्वारा भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी के साथ ही प्रभु श्रीराम जी का जन्मोत्सव की पावन कथा एवं उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया इस बीच विभिन्न भक्ति भजन मेरे राम जी की प्यारी राज धानी लागे मोहे मीठे-मीठे सरजू जी को पानी लागे आदि भजन बधाई गीत बधइया बाजे आज आगने में भजनों के द्वारा श्रद्धालु भक्त भक्ति के रस में डूबे रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्री द्विवेदी जी
महाराज के द्वारा भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव की कथा एवं विभिन्न बाल लीलाओं का दिग्दर्शन कराते हुए श्रद्धालु भक्तों को परमात्मा की भक्ति पर जोर दिया कथा के मध्य विभिन्न भक्ति भजनों के साथ श्रीराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया संगीतमय कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक अरुण पांडेय आर्गनवादक, रामरूप सिंह तबलावादक आदि कलाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति ने श्रोता भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया श्रीराम कथा व्यवस्था में राकेश शर्मा,अतुल सिंह, धीरज शर्मा,डॉ राकेश कुशवाहा, मास्टर सिंह, फूल सिंह, संतू सिंह, छोटू सिंह, सहित समस्त श्रद्धालु भक्तों का विशेष योगदान रहा जबकि साउंड लाइट साज सजावट व्यवस्था में महाकाल प्रोपाइटर रूद्र सिंह परिहार आलिहा शामिल है।


No comments:
Post a Comment