गाजीपुर में धर्मांतरण रैकेट पर शिकंजा, प्रार्थना सभा में छापा गाजीपुर में धर्मांतरण रैकेट पर शिकंजा, प्रार्थना सभा में छापा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 31, 2026

गाजीपुर में धर्मांतरण रैकेट पर शिकंजा, प्रार्थना सभा में छापा गाजीपुर में धर्मांतरण रैकेट पर शिकंजा, प्रार्थना सभा में छापा

पिता-पुत्र पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

फतेहपुर, मो शमशाद । गाजीपुर कस्बे में रविवार को कथित धर्मांतरण की सूचना पर हुई पुलिस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रार्थना सभा के नाम पर संचालित एक कार्यक्रम में पुलिस ने छापेमारी करते हुए महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मौके से ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी बरामद होने की बात सामने आई है। मामले में स्थानीय लोगों ने गाजीपुर निवासी सूरज गुप्ता और उनके पिता सुरेश गुप्ता पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए हैं। जनसेवक धर्मेंद्र सिंह को लंबे समय से क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की सूचना मिली थी। शिकायत के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। पुलिस को मौके पर बड़ी संख्या में लोग मिले, जिनमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल थे। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें

छापे के बाद महिलाओं को लेकर जाती पुलिस।

नियमित रूप से यहां बुलाया जाता था और वे काफी समय से इन सभाओं में शामिल हो रहे थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित मकान में लगभग एक वर्ष से लगातार प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही थीं। वहीं क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि सूरज गुप्ता और उनके पिता सुरेश गुप्ता लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि सीधे-साधे और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। मामले को लेकर क्षेत्र के बंवारा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने गाजीपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान मिले साहित्य और अन्य तथ्यों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, बरामद साहित्य और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages