चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ रविवार को राजापुर तहसील के सिकरी गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। कथा व्यास आचार्य बालकृष्ण भार्गव ने प्रथम दिवस भागवत महात्म्य से शुकदेव आगमन की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास बालकृष्ण भार्गव ने कहा कि भागवत कथा मोह माया से मुक्ति दिलाकर जीव को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। सच्चे मन से निष्कपट भाव से की गई भक्ति भगवान को स्वीकार होती है। ऐसे में लोगों को बिना किसी लालच के भगवान का स्मकरण करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार हेमराज सिंह चंदेल ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के प्रथम दिन
महात्म्य से शुकदेव आगमन तक की कथा, दूसरे दिन हिरणाक्ष्य वध, कर्दम देवहुति संवाद, तीसरे दिन सती चरित्र, धु्रव चरित्र, चैथे दिन श्रीराम कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवे दिन बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छठवें दिन मथुरा लीला, रुक्मिणी विवाह, सातवें दिन भगवान के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष के साथ कथा विश्राम होगा। इसके बाद पूर्णाहुति हवन-पूजन और 24 मई सोमवार को महाप्रसाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कथा श्रोता विजय पाल सिंह, शिवपतिया, हरिश्चन्द्र सिंह, रामनेवाज सिंह, मूलचन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, मुकेश सिंह, अविनाश सिंह, शिवानी सिंह, वैष्णवी सिंह, तेजस्व सिंह, भानू प्रताप सिंह, आद्विक सिंह मौजूद रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment