भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

बबेरू / बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू तहसील में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौपा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की अगवाई में किसानों को विभिन्न समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को अवनीश कुमार को सौपा हैँ,  वही कहा की सभी केन्द्रो मे पल्लेदारी के नाम से किसानों से रुपया उसूला जा रहा हैँ। गेहूं का उठान न होने से तौल बंद कर दिया जाता है। जिससे किसानों के साथ धोका किया जा रहा हैँ।, वही जो किसानों का अब तक गेहूं की तौल जो


बढ़ाकर ख़रीदा गया हैँ उन किसानों का रुपया वापस किया जाये, दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये, सड़के के किनारे विल्डिंग मटेरियल वाले गिट्टी बालू ईंट आदि सामग्री जो पड़ी रहती हैँ उसको हटवाया जाये, क्योंकि राहगीर दुर्घटनाका शिकार हो जाते हैँ। वही अतर्रा रोड कोर्रम गांव के समीप मोड़ मे अत्यधिक पेड़ होने से समाने का कुछ नहीं दिखता जिससे आये दिन दुर्घटनाये हो रही, जिससे पेड़ो को कटवाया  जाये,, वही ज्ञापन देने के समय शांतनु कुमार, राहुल यादव, इंद्रपाल सिंह, हरी कृष्ण पटेल, ललित सिंह, राजा शुक्ला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages