महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 31, 2026

महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए योगदान

फतेहपुर, मो शमशाद । महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर रविवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधाकर अवस्थी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर एक युग की महान समाजसेविका, समाज सुधारक और कुशल शासक थीं। उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं, विशेषकर विधवाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर सम्मानजनक जीवन दिलाने का प्रयास किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई

महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी।

ने धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने देशभर में हजारों धार्मिक स्थलों का निर्माण और पुनरुद्धार कराया। साथ ही सती प्रथा का विरोध करते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। समापन पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यदि उनके विचारों और कार्यों का अनुसरण किया जाए तो एक समतामूलक, स्वच्छ और प्रगतिशील समाज की स्थापना संभव है। इस मौके पर कलीम उल्ला सिद्दीकी, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, चंद्र प्रकाश लोधी, शकीला बानो, मोहित मिश्रा, सैयद सहाब अली, चैधरी मोइन राइन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, अब्दुल हमीद, उस्मान बेग, अमित श्रीवास्तव, रमजान अहमद, नफीस खान और नाजिम राइन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages