जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा के एकल संचालन के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट ने लगाई रोक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा के एकल संचालन के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट ने लगाई रोक

पैलानी / बांदा, के एस दुबे । प्रकरण पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा बांदा से संबंधित है। जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा ने प्रबंधक पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा  बांदा पर वेतन में अनियमित व अन्य आरोप लगाते हुए विद्यालय में 30 4.2026 को एकल संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल करहिया को एकल संचालक नियुक्त कर दिया। प्रबंधक जंग बहादुर सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा


के आदेश के खिलाफ माननीय हाई कोर्ट इलाहाबाद में याचिका  दायर की। हाई कोर्ट की एकल पीठ के न्यायाधीश सिद्धार्थ नंदन ने दिनांक 13 मई  को हाईकोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा दिनेश कुमार को  एकल संचालन आदेश पर  यह कहते हुए रोक लगा दिया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने अधिकारों का गलत प्रयोग किया साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा,प्रधानाध्यापक  राजकीय हाई स्कूल करहिया व अन्य को नोटिस जारी किया ।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages