प्रदेश उपाध्यक्ष से पदोन्नत, किसानों और गौ सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का लिया संकल्प
फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद में संगठनात्मक विस्तार के तहत भिटौरा ब्लॉक के भिटारी गांव निवासी शिवाकांत अवस्थी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संरक्षक अयोध्या दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महंत ब्रज मोहन दास एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शिवाकांत अवस्थी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के अधिकारों की रक्षा, गौ सेवा और संगठन को
मजबूत करने के लिए वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा प्रदेशभर में किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। शिवाकांत अवस्थी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की खबर मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment