सीएसए में छ: दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का हुआ शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

सीएसए में छ: दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का हुआ शुभारंभ

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में छ:दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता  के मार्गदर्शन एवं विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग के नेतृत्व मे 25 मई से 30 मई तक 4 वर्ष से  12 वर्ष के बच्चों के  लिए निःशुल्क  ग्रीष्म कालीन शिविर का शुभ आरम्भ हुआ। यह  छह दिवसीय शिविर 30 मई तक  चलेगा। इस   शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण  के प्रति जागरूक  करना है। जिसके अंतर्गत  बच्चों को रचनात्मकता कहानी,डांस,  एवं  खेलों के माध्यम से पर्यावरण  संबंधी विभिन्न  क्रियाएं जैसे नेचर वॉक, रीसाइक्लिंग, वॉटर मैनेजमेंट, पशु पक्षियों के प्रति प्रेम, उनकी सुरक्षा, पौधे लगाना आदि क्रियाएं करवाई जाएंगी । जिससे  बच्चे पर्यावरण के महत्व को समझे एवं उनमें  पर्यावरण  सुरक्षा में अपना योगदान देने की भावना जागृत हो। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में बच्चों


को पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण गीत पर डांस कराया गया। पर्यावरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए क्राफ्ट द्वारा इको वारियर बैज एवं सीड बॉल्स बनाए। डॉ. मुक्ता गर्ग ने बच्चों को सीड बॉल के प्रयोग एवं महत्त्व को बताते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करके ही  हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते है।  इस शिविर में विश्वविद्यालय  कैंपस के अंदर एवं बाहर रहने वाले लगभग 25 बच्चों ने भाग लिया ।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सरी टीचर रेनू , एवं विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. सुमेधा चौधरी, डॉ श्वेता के साथ एम. एस.सी एवं पी. एच डी. के छात्र छात्राओं ब्रिज किशोर, इंदु, अंजली,आरती,  निहारिका,  वैष्णवी आदि  ने अपना योगदान दिया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages