रेल में पत्थरबाजी रोकने को चलाया जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

रेल में पत्थरबाजी रोकने को चलाया जागरूकता अभियान

सिमरिया मृदहा में एसपी झांसी के आवाहन पर संगोष्ठी सम्पन्न

बाँदा, के एस दुबे  । पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन कोलांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव, की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम सिमरिया मृदहा, बाँदा के पंचायत भवन में सिमरिया मृदहा व आसपास के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में रेलवे ट्रैक सुरक्षा एवं पत्थर बाजी की घटनाओं से होने वाली जनहानि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया । इस तरह की घटनाएं न घटें इसके लिए ग्राम समिति को घटनाएं रोकने हेतु निरन्तर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।


संयुक्त गोष्ठी में रेलवे ट्रैक और पत्थर बाजी से सम्बंधित जागरूकता अभियान के तहत बताया गया कि ट्रेनों में पत्थर फेंकना या रेलवे मार्ग को अवरुद्ध करना एक गम्भीर दण्डनीय अपराध है , इससे न केवल यात्रियों को चोट लग सकती है बल्कि रेलवे सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचता है अभियान के दौरान अनुभाग झांसी में जीआरपी टीम द्वारा पूर्व में इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहे अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन भी किया गया , पुलिस ने आम जनमानस से अपील की यदि कोई भी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था मे दिखे या पत्थर बाजी जैसी घटना करते हुए पाया जाए तो तत्काल जी आर पी हेल्प लाइन नम्बर 1512 या यूपी 112 पर सूचित करें, साथ ही थाना अध्यक्ष जी आर पी को निर्देशित किया गया कि जी आर पी, आर पी एफ, व जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्त करें तथा संभ्रांत व्यक्तियीं तथा वालंटियरों की एक समिति बनाएं जिससे रेलवे ट्रैक की निगरानी होती रहे ।

पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों पर पत्थर बाजी न केवल अपराध है बल्कि यह यात्रियों की जान के साथ खि़लवाड़ भी है, साथ ही श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति पत्थर बाजी करेगा या रेल ट्रैक को अवरुद्ध करेगा को उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएएगी, जागरूकता अभियान के माध्यम से हम युवाओं और बच्चों को इसके परिणाम के प्रति सचेत कर रहे हैं, हमारा लक्ष्य रेल यात्रा को सुरक्षित व निर्बाध्य बनाना है । इस गोष्ठी में तमाम ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान, क्षेत्राधिकारी अतर्रा/नरैनी प्रवीण, प्रभारी जी आर पी बाँदा शेरे आलम,  प्रभारी आर पी एफ बाँदा श्रीमती सुरूचि द्विवेदी, थाना प्रभारी अतर्रा बाँदा अरविंद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages