आपरेशन मुस्कानःगुमशुदा युवक को पुलिस ने किया बरामद, सौपा परिजनों को - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

आपरेशन मुस्कानःगुमशुदा युवक को पुलिस ने किया बरामद, सौपा परिजनों को

बांदा, के एस दुबे  । आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा युवक को पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सकुशल सौंपकर एक परिवार की खुशियों का खंजाना सौंप दिया। पुलिस की इस कार्यवाही की व्यथित परिवार ने रूंधे हुये गले से सराहना की। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल के नेतृत्व में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत नादादेव के ग्रामीणों द्वारा थाने पर सूचना दी थी कि एक लड़का मानसिक रुप से बीमार व पता पूछने पर बताने में असमर्थ है, सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर लड़के को थाना जसपुरा लाया गया । थाना प्रभारी व अन्य टीमों


द्वारा आस-पास के लोगों व अन्य थानों से समन्वय स्थापित करते हुए पूछताछ कि गई तो लड़के का पता लगाया गया । जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मेरा लड़का मानसिक रुप से बीमार है, व भटक जाने के कारण सीतापुर जनपद चित्रकूट से यहां तक पहुंच गया था । पुलिस टीम द्वारा लड़के को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages