बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार कांग्रेस सरकार’ के लगे नारे
बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस कमेटी बांदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना/प्रदर्शन अशोक लाट में नारेबाजी करते हुए रखा गया सोना, पी गया तेल, यह देखो मोदी का खेल, मोदी हटाओ, देश बचाओ, बहुत हुई महगांई की मार, अबकि बार कांग्रेस की सरकार आदि नारे लगाते हुए किया, तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हम सभी कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि भारत सरकार ने अचानक आश्चर्यजनक तरीके से डीजल, पेट्रोल एवं सीएनजी गैस की मूल्य वृद्धि कर भारत देश के आम उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला है, इस मूल्य वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं पर सीधा असर पड़ेगा, यात्रा महंगी होगी, इस
प्रकार आम आदमी को लूटने का इस मोदी सरकार का इरादा सामने आ गया है, कांग्रेस पार्टी का मानना है कि आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ना तय है, जिला/शहर कांग्रेस जन भाजपा सरकार की इस जन विरोधी नीति की निंदा करते हैं, तथा महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि इस सरकार को हिदायत दें कि आमजन पर इस तरह महंगाई बढ़ाकर भारी बोझ ना डालें, बढ़ी कीमतों को वापस लें, कच्चा तेल मोदी जी रूस से क्यों नहीं मंगाना चाहते हैं। ट्रंप की उंगलियों के इशारे पर न चले। प्रधानमंत्री को अपने देशवासियों को देखना चाहिए न कि ट्रंप को। रूस भारत का पुराना साथी है वहां से उपरोक्त आवश्यक वस्तुएं मंगाना चाहिए तथा भारत देश में पेट्रोल, डीजल, गैस की कमी नहीं होने देना चाहिए।
इस अवसर पर धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी पवन देवी कोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश दीक्षित, रमेश चन्द्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष/ संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, नाती गर्ग, अमित तिवारी, जितेन्द्र गौरव, बाबूराम निषाद पूर्व सभासद, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, सीमा बाबी, भइयालाल पटेल, अंबिका प्रसाद खेंगर, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक वर्धन कर्ण, अशोक सिंह चौहान, के पी सेन, राजबहादुर गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी ओरन, अजय शुक्ला, कैलाशनाथ बाजपेई, अशरफ उल्ला खान रम्पा, जिलानी दुर्रानी, आरिफ निजामी, इस्लाम, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत, सुखलाल वर्मा, सेवक लाल वर्मा, रविशंकर, मेहंदी हसन, वारिस अली, सेवा लाल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment