एनएचएम कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

एनएचएम कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू सीएचसी में एनएचएम कर्मचारियों के द्वारा 3 माह से वेतन न आने पर दिया सांकेतिक धरना, आंदोलन की  चेतावनी दिया हैँ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू मे एनएचएम कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों का 3 माह से वेतन न मिलने को लेकर एनएचएम संघ के आवाहन पर सभी लोग आज सोमवार को सुबह 10 बजे से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना दिया है. वही यह भी कहा कि हमारा 3 माह से वेतन अभी तक नहीं दिया गया, इससे घर परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है,  हम शासन से मांग


करते हैं कि, हमें हर महीने वेतन दिया जाए, या तो फिर हमको परमानेंट किया जाए, यह भी कहा कि अगर 20 मई तक वेतन हमारा नहीं आता तो 21 में को धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग व शासन प्रशासन की होगी।  इस मौके पर डॉक्टर कमलेश पटेल, नर्स आरती पटेल, विद्या यादव, सुधा देवी, कामना पटेल, अवधेश द्विवेदी, सुधीर कुमार नेत्र सहायक,राहुल वर्मा एल टी लैब इंचार्ज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages