चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने पिलाया शरबत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने पिलाया शरबत

पावर ग्रिड कारपोरेशन में हुआ भजन व कीर्तन

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के चौथे बड़े मंगल के अवसर पर चैथे हुए स्थित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में तैनात पूर्व सैनिकों द्वारा भजन-कीर्तन के साथ विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच पूर्व सैनिकों ने राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों, यात्रियों एवं बाइक सवारों को रोक-रोककर शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। पूर्व सैनिकों ने बताया कि हर वर्ष बड़े मंगल के अवसर पर इस प्रकार का सेवा कार्य किया जाता है और भगवान की कृपा से यह कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजहित में किए जाने वाले

पावर ग्रिड कारपोरेशन के बाहर शरबत वितरित करते पूर्व सैनिक।

ऐसे कार्य लोगों को राहत देने के साथ आपसी सहयोग और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों में एस. पांडेय, जगनंदन सिंह, रामेश्वर सिंह, एके दीक्षित, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय कुमार, संजय सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, राजीव कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष कुमार, मुशीर अहमद सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages