युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच की मांग

बांदा, के एस दुबे । जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जसपुरा थाना में प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बेवा कुसमा पत्नी भूरा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि 14 मई 2025 को पीड़िता व उसकी पुत्री उमा निमंत्रण में दूसरे मुहल्ले में गई थी। शाम 5,30 शाम जब घर आकर देखा तो पीड़िता का लड़का युवक शिव शंकर उम्र 19 साल पुत्र स्व. भूरा प्रसाद जो घर में अकेला था जो फांसी में झूल रहा था। जब परिजनों ने देखा तो तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है। की इस घटना में बड़ी बहु पूनम बेवा उमेश जो इस समय अपने माइके में रह रही है जो वर्तमान समय बांदा में  पीडब्लूडी में नौकरी कर रही है उसी ने घटना कराई है जो


पहले भी कई बार मृतक शिवशंकर को जान से मारने की धमकी दे चुकी हैं।साथ ही पूरी संपति हड़पने की धमकी दी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वही जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक से ली गई तो उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages