आसमान से बरसी आग, आमजनमानस हलाकान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

आसमान से बरसी आग, आमजनमानस हलाकान

बांदा, के एस दुबे  । मंगलवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। भीषण गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। आज तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। दोपहर 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला अस्पताल में भी


मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जहां पहले प्रतिदिन 20-25 मरीज भर्ती होते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 40-45 हो गई है। बांदा पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। दो दिनों तक प्रदेश में सबसे गर्म रहने के बाद सोमवार को भी तापमान अत्यधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह से भी सूरज के तीखे तेवर और लू के कारण लोग अपने दैनिक कार्य जल्दी निपटाते दिखे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages