उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल संकट, टूटी सड़कों और विद्युत व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और लापरवाह अधिकारियों को सख्त लहजे में काम सुधारने के निर्देश दिए। इस उच्च स्तरीय बैठक में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  सुनील सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष  कल्लू सिंह राजपूत सहित तमाम प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। पानी संकट पर सख्त रुखरू टूटी सड़कें जल्द ठीक करने के निर्देश,बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जिले में गहराते पानी के संकट पर चिंता व्यक्त की।


उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों में जहां भी गड़बड़ी है, उसे तुरंत ठीक कराया जाए। पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में जिन सड़कों को खोदा गया है, उन्हें जल निगम के अधिकारी शीघ्र मरम्मत कर दुरुस्त कराएं। किलेदार के पुरवा में आ रही पानी की गंभीर समस्या का तत्काल निदान किया जाए। बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो, ढीले तार और ट्रांसफार्मर बदलें ,ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली की  आपूर्ति को लेकर डिप्टी सीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिले के सभी खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द ठीक किया जाए और मुक्तिधाम के ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए। बिलगांव के पास लटक रहे बिजली के ढीले तारों को तुरंत ठीक किया जाए और नरैनी पावर हाउस की सभी तकनीकी व विद्युत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां या समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए अलग से एक विस्तृत डिमांड (प्रस्ताव) बनाकर शासन को भेजी जाए। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सड़कों की मरम्मत और अवैध कब्जों पर चलेगा चाबुक,यातायात और राजस्व से जुड़े मामलों पर निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कमासिन-राजापुर रोड की तत्काल मरम्मत कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चक मार्गों  के विवादों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इसका शीघ्र निस्तारण करने को कहा कि किसानों को आपदा राहत और गौवंश के लिए नेपियर घास,कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बैठक में अहम फैसले लिए गए।गौवंशों के चारे की किल्लत को दूर करने के लिए गौचर भूमि को अवैध कब्जों से खाली कराकर वहां नेपियर घास उगाई जाएगी। किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना और निपटाया जाएगा। साथ ही, हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा और सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।  सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी फील्ड में उतरकर समस्याओं का तुरंत समाधान करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages