जमानतदारों के अभाव में जेल काट रहे दो बंदियों को मिली राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

जमानतदारों के अभाव में जेल काट रहे दो बंदियों को मिली राहत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सौरव सिंह ने किया कारागार का निरीक्षण

बांदा, के एस दुबे  । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला जज/अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,बांदा श्रीमती अल्पना के निर्देशन में आज नवांगतुक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा सौरव सिंह द्वारा जनपद कारागार, का निरीक्षण किया गया। सचिव सौरव सिंह द्वारा बैरक सं0-4ए, 4बी, उबी, कारागार चिकित्सालय व मुलाहेजा बैरक का निरीक्षण किया गया जहां पर उपस्थित बन्दियों से निशुल्क अधिवक्ता एवं ऐसे बन्दी जिनकी जमानत सक्षम न्यायालय द्वारा हो चुकी हैं किन्तु जमानतदारों के अभाव में रिहा नही हो पा रहे हैं, के सम्बंध में जानकारी ली जिसमें 02 बन्दी द्वारा अगवत कराया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद से उसकी जमानत हो चुकी हैं किन्तु जमानतदारों के अभाव में वे रिहा नही हो पा रहें, जिस पर


सचिव द्वारा निजी मुचलके पर रिहाई हेतु प्रार्थना पत्र लिया गया। वही 04 बन्दियों द्वारा अपने मुकदमों में निःशुल्क पैरवी किये जाने हेतु अधिवक्ता की मांग की गयी। सौरव सिंह सचिव द्वारा तत्काल लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अधिवक्ता प्रदान किये जाने के लिए आदेशित किया गया। सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित बन्दियों में कोई भी बन्दी 17 वर्ष या उससे कम आयु का नही पाया गया। कारागार अस्पताल में एडमिट बन्दियों द्वारा बताया गया कि पुलिस गार्ड की कमी के कारण बन्दी इलाज हेतु मुख्यालय से बाहर नही जा पाते जिससे उनके इलाज में अवरोध उत्पन्न होता हैं, इस सम्बंध में सचिव द्वारा उपस्थित जेल अधीक्षक शशिकान्त सिंह को निर्देशित किया कि वे सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर पुलिस गार्द की कमी का निवारण कराना सुनिश्चित करें तथा जिन बन्दियों का इलाज जनपद के बाहर चल रहा हैं उन्हे ससमय इलाज हेतु सुरक्षाकर्मियों के साथ भेजा जायें। कारागार निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक शशिकान्त सिंह, डिफेन्स काउन्सिल अधिवक्ता मूलचन्द्र कुशवाहा, विकान्त सिंह, देवप्रकाश सरस्वती, अनुराग तिवारी एवं राशिद अहमद डी०ई०ओ० जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages