रेडक्रॉस चुनाव में डॉ अनुराग पैनल का महाविजय, विरोधी टीम चित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

रेडक्रॉस चुनाव में डॉ अनुराग पैनल का महाविजय, विरोधी टीम चित

286 वोटों की ऐतिहासिक जीत से गूंजा प्रेक्षागृह

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ अनुराग श्रीवास्तव की टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूरे चुनावी मैदान में अपना परचम लहरा दिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सोमवार को हुए इस चुनाव में डॉ अनुराग पैनल ने भारी बहुमत हासिल कर विरोधी खेमे को करारी शिकस्त दी। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों, नारों और बधाइयों से गूंज उठा। चुनाव प्रक्रिया इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति एवं चुनाव पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र व चुनाव अधिकारी दुर्गेश यादव अपर उपजिलाधिकारी की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और

चुनाव जीतने के बाद डा. अनुराग को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी।

निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुई। मतदान के दौरान रेडक्रॉस सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्र पर सदस्यों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मतदान समाप्त होने के बाद जब मतगणना शुरू हुई तो शुरुआती दौर से ही डॉ अनुराग श्रीवास्तव की टीम बढ़त बनाए रही। अंतिम परिणाम में डॉ अनुराग पैनल को कुल 286 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंदी गुरमीत सिंह की टीम केवल 78 वोटों पर सिमट गई। भारी मतों के अंतर से मिली जीत ने यह साफ कर दिया कि रेडक्रॉस सदस्यों ने सेवा, समर्पण और नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से विजयी टीम का स्वागत किया। कई समर्थक खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बधाइयों की बाढ़ आ गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में चेयरमैन पद पर डॉ अनुराग श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि वाइस चेयरमैन पद पर डॉ विवेक श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के रूप में मोहन ज्योति तथा सचिव पद पर अजीत सिंह को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्मिता सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र अग्निहोत्री, प्रवीण अवस्थी एवं चैतन्य कुमार को शामिल किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद उपसभापति अमरनाथ मिश्र ने नई कार्यकारिणी को मानव सेवा, निष्पक्षता और समर्पण की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। विजय के बाद डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी को और अधिक सक्रिय बनाकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी। चुनाव में मिली इस बड़ी जीत को लेकर शहर भर में चर्चा बनी रही और समर्थकों ने इसे सेवा के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages