बाँदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर किया गया है।थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले ओमकरन द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई की 1अप्रैल को सुबह भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज
गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की बैट्री को भी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।


No comments:
Post a Comment