पुरुषोत्तम मास के साथ निर्मोही अखाड़ा में शुरु हुआ रुद्र महायज्ञ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

पुरुषोत्तम मास के साथ निर्मोही अखाड़ा में शुरु हुआ रुद्र महायज्ञ

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : धर्मनगरी स्थित निर्मोही अखाड़ा में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर रविवार से 19वां रुद्र महायज्ञ शुरु हो गया। जिसमें श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं शिवपुराण कथा का आयोजन आगामी एक माह तक चलेगा। महंत दीनदयाल दास महराज ने बताया कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में निर्मोही अखाड़े में सीताराम नाम अखंड़ संकीर्तन बीती 15 अप्रैल 1970 में साकेतवासी मंहत रामआसरे दास महराज द्वारा शुरु किया गया था। साथ ही संतसेवा, विद्यार्थी सेवा एवं गोसेवा का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में पुरुषोत्तम महोत्सव के तहत 17 मई से 15 जून तक रुद्र महायज्ञ एवं सत्संग का आयोजन होगा। जिसमें प्रातः सात से 10 बजे तक नित्य 11,000


पार्थिव शिवलिंग निर्माण, प्रातः 10 से दोपहर एक बजे तक रुद्राभिषेक एवं रुद्राष्टाध्यायी का पाठ होगा। इसके बाद 15 जून को वृहद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यज्ञाचार्य पं. रामसागर पाण्डेय, आचार्य लखन, पं. पुष्पराज शास्त्री, पं. जमुना प्रसाद शास्त्री, पं. मुन्ना शास्त्री, पं. दिनेश तिवारी रुद्राभिषेक का कार्य पूर्ण कराएंगे। इसी प्रकार कथा व्यास आचार्य संदीप कृष्ण, भागवत कथा प्रवक्ता अवधेश दास व श्रीराम कथा प्रवक्ता रामायणी जी द्वारा शिव महापुराण की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages