एक चौराहे का नाम वंदे मातरम रखने की उठी मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

एक चौराहे का नाम वंदे मातरम रखने की उठी मांग

विश्व हिंदू महासंघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन 

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के एक प्रमुख चैराहे का नाम वंदे मातरम चैराहा घोषित किए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। संगठन का कहना है कि वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी भावना का प्रतीक है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में भेजे गए पत्र में बताया गया कि वंदे मातरम गीत ने आजादी की लड़ाई में लाखों देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति का संचार किया था। संगठन का मानना है कि जनपद के किसी प्रमुख चैराहे को यह

डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी।

नाम दिए जाने से नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और बलिदानियों की याद से जोड़ने का अवसर मिलेगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रस्तावित वंदे मातरम् चैराहा को तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतक, भारत माता के चित्र एवं देशभक्ति से जुड़े प्रतीकों से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थान राष्ट्रीय गौरव और प्रेरणा का केंद्र बन सके। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रागिनी सिंह, अजय गुप्ता, शिवम सोनी, अभिनव यादव, शालिनी गुप्ता, अभय कुमार भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages