तिन्दवारी में पकड़े गये डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 31, 2026

तिन्दवारी में पकड़े गये डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य

आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के चलते तिन्दवारी पुलिस ने अर्न्तजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को डीजल चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।गौरतलब हो कि बीती रात थाना तिंदवारी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति अलग-अलग चारपहिया वाहनों से बांदा की तरफ जा रहे है जो एकांत में खड़े ट्रको आदि से डीजल चोरी करते है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरु की गई । इसी दौरान दो चारपहिया वाहन पुलिस की चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए मुंगुस नहर पुलिस के पास पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता


पूछते हुए तलाशी ली गई तो गाड़ी के अन्दर से 06 प्लास्टिक जेरिकेन(पिपिया) में भरी करीब 200 डीजल, 02 खाली जेरिकेन (पिपिया), हरे रंग की पाइप व गाड़ियों के नम्बर प्लेट आदि सहित नकद रुपए बरामद हुए तथा अभियुक्त राजेश पुत्र प्रहलाद की तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बांदा व आस-पास जनपदों में घूम-घूमकर एकांत में खड़े ट्रकों आदि से डीजल चोरी करते है और फिर उसे दूसरे ट्रकों के चालको बातचीत कर उनको सस्ते दामों पर बेच देते है तथा कुछ डीजल को वे लोग घर में ले जाकर भी बेचते है । तलाशी के दौरान जो रुपए बरामद हुए है वह भी डीजल चोरी की बिक्री के है । साथ ही बताया कि वे सभी इसी चारपहिया वाहनों पर नम्बर प्लेट बदलकर रात में एकांत में खड़े ट्रको आदि से डीजल चोरी करते है जिससे की सीसीटीवी कैमरों से बचे रहे । पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना तिंदवारी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को पकड़ने में संदीप कुमार थानाध्यक्ष तिंदवारी, उ0नि0 सुभाष चन्द्र वर्मा, म0उ0नि0 सुश्री सृष्टि नगाईच चौकी प्रभारी कुरसेजा, उ0नि0 फूलचन्द्र, उ0नि0 धर्म सिंह, हे0कां0 योगेन्द्र सिंह, शमशेर बहादुर, ज्योति शुक्ला, महेन्द्र प्रताप, शिवजीत सिंह शैलेश यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages