सपा ने धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अहिल्याबाई की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 1, 2026

सपा ने धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अहिल्याबाई की जयंती

वक्ताओं ने बताया महिला सशक्तिकरण का अनूठा प्रतीक

बांदा, के एस दुबे । बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी मुख्य कार्यालय में हिंदू धर्म की रक्षक और महिला सशक्तिकरण की प्रबल हस्ताक्षर महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती बेहद धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष मसूदन कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश सचिव बाला पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं


ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला सशक्तिकरण की मिसालरू बाबा वाहिनी की निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण है, जिससे आज की महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

ऐतिहासिक कार्यों की सराहनारू निवर्तमान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति ने उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को अनुकरणीय बताया। धर्म और संस्कृति की रक्षकरू छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा ने अहिल्याबाई होल्कर जी को महान देवी की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक संस्कृति की रक्षा की। आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए काशी विश्वनाथ, मथुरा, सोमनाथ, गया और बद्रीनाथ जैसे ऐतिहासिक मंदिरों का उन्होंने जीर्णाेद्धार कराया। इसके साथ ही जनहित के लिए कुएं, तालाब और पोखरों का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नंदकिशोर यादव द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य रूप से शिव करण पाल, एजाज खान, प्रमोद गुप्ता राजा, लालमन यादव, शनि गुप्ता, रामबाबू वर्मा, जुगुल जाटव, पुष्पेंद्र चुनीले, राजबहादुर कुशवाहा, मुन्ना पटेल, द्वारिका यादव, अवध बिहारी यादव, इरफान खान, कुतैबा जमा, मुशीर फारूकी, नेतराम वर्मा, विक्रम सिंह आर्य, मोरध्वज खुराना, आर के समुद्र, रोहित प्रजापति, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages