दबंगों पर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

दबंगों पर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम कौंडर निवासी एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर उसके देवर और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के बावजूद न तो मेडिकल कराया गया और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कौंडर निवासी मन्जू देवी पत्नी चन्द्रशेखर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार फरवरी की शाम करीब 4 बजे उसका देवर चन्द्ररेखन घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही कल्लू, लखन, सुजीत, नानबिट्टी, मोनू आदि एकराय होकर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और चन्द्ररेखन को बेरहमी से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर जब मन्जू देवी बीच-बचाव करने पहुंची

शिकायती पत्र देने के लिए खड़ी पीड़िता।

तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वह थाने जाकर शिकायत भी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उसके देवर का मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। मन्जू देवी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार परिवार को धमका रहे हैं और रास्ता रोककर भय का माहौल बना रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages