कोतवाली रोड मे भीषण गर्मी के चलते रहीगीरों को पिलाया शरबत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

कोतवाली रोड मे भीषण गर्मी के चलते रहीगीरों को पिलाया शरबत

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे के कोतवाली रोड मे भीषण गर्मी को देखते हुए एम एल ए प्रिटिंग हब के द्वारा राहगीरों को स्टाल लगाकर शरबत पिलाया गया, इस भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पाकर राहगीर ने दुआ देते नजर आये बबेरू अंतर्गत कोतवाली रोड बबेरू की ओर, जहां एम एल ए प्रिटिंग हब संरक्षक सुधीर अग्रहरि, अमित कुमार अग्रहरि (बाबा) महामंत्री राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा पंडाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया जा रहा है। हिमांशु शुक्ला, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, जटाशंकर गुप्ता, अंकिता शुक्ला, अनीता अग्रहरि, बेबो, खुशी दुबे, विराज


शुक्ला अरविन्द कुमार आदि राहगीरों को शरबत पिलाने में जुटे रहे। जो भी कोतवाली रोड से निकले चाहे पैदल हो, चाहे वाहन में सबको रोक रोक कर शरबत पिलाया गया. इस भीषण गर्मी में जहां राहगीर पानी के लिए भटकते नजर आते रहे है। वही आज मंगवार को कोतवाली रोड में राहगीरों को शरबत पिलाया गया। जो एक मिशाल है। इसी तरह अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। ताकि बबेरू में शरबत न सही पानी तो राहगीर को मिलता रहे, कोतवाली रोड में शरबत पीकर दुआ दे रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages