कानपुर, प्रदीप शर्मा - कानपुर हेल्थ कमेटी एवं मुस्कुराए कानपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत के केयर हॉस्पिटल में "हेल्थ टॉक" श्रृंखला का शुभारंभ दिल्ली के वरिष्ठ हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. मेहरवाल, कानपुर हेल्थ कमेटी संस्थापक डॉ. सुधांशु राय, हार्ट सर्जन डॉ. अमित कुमार वरिष्ठ उद्यमी गुलशन धूपर निदेशक विकास अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मेहरवाल ने हार्ट हेल्थ आफ्टर 40 विषय पर कहा कि हृदय रोग के 80% केस सिर्फ BP, शुगर, मोटापा और तनाव कंट्रोल करके रोके जा सकते हैं। हार्ट ट्रांसप्लांट आखिरी विकल्प है।डॉ. सुधांशु राय ने कहा कि कानपुर हेल्थ कमेटी का लक्ष्य बीमारी से पहले बचाव' है। हेल्थ टॉक के माध्यम से हम हर महीने डॉक्टर और आम जनता को सीधे जोड़ेंगे।हार्ट सर्जन डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट में पहले 5 मिनट गोल्डन होते हैं।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यमी गुलशन धूपर ने कहा व्यापारिक समुदाय भी स्वास्थ्य जागरूकता की इस मुहिम से जुड़ेगा ओपन फोरम सत्र की अध्यक्षता फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता अरोड़ा ने की। निदेशक विकास अग्रहरि ने स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत मुस्कुराए कानपुर के साथ मिलकर 'दिल से दिल तक' योजना शुरू करने की बात कही। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मयंक भार्गव ने कहा जागरूकता ही बचाव है। कार्यक्रम संयोजक राजेश ग्रोवर एवं डॉ. अमरनाथ कश्यप ने बताया कि हर माह हेल्थ टॉक होगा। समाजसेवी अनिल गुप्ता ने कहा कि मुस्कुराए कानपुर का उद्देश्य समाज को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन, डॉ अमित मिश्रा नीमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment