एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा मनाया गया एम्बुलेंस सेवा का पायलट दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा मनाया गया एम्बुलेंस सेवा का पायलट दिवस

बाँदा, के एस दुबे  । बाँदा जिला अस्पताल परिसर में 102 और 108 एंबुलेंस विभाग द्वारा पायलट दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मौजूद सभी पायलट स्टाफ के कार्यों की जमकर सराहना की गई और आगे भी इसी तरह से नि स्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पायलट 108 राजेंद्र कुमार और 102 के नरेश कुमार को सर्टिफिकेट और बैज पहना कर सम्मानित किया गया।


पायलट दिवस के इस अवसर पर जिला प्रभारी अमित कुमार और सह प्रभारी पुष्कल सिंह के साथ विभाग के सभी पायलट और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे ।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages