संपूर्ण समाधान दिवस पर छः प्रार्थना पत्र का मौके पर िया गया निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस पर छः प्रार्थना पत्र का मौके पर िया गया निस्तारण

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया, वही फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी। बबेरू तहसील सभागार मे शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया. जिसमें बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से कुल 81 फरियदियों ने प्रार्थना पत्र सौपा है,


जिसमे 6 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है। शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियो को सौंप कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें ज्यादातर प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग,पुलिस, जमीनी विवाद बिजली की समस्या पानी की समस्या सहित एवं अन्य विभागों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages