बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के विनवठ गांव मे युवती ने जहरीला पदार्थ ख लिया, वही इलाज के दौरान कानपुर मे युवती की मौत हो गयी, वही परिजनों ने युवती के प्रेमी के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया हैँ। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव निवासी युवती खुशी देवी पुत्री ललित किशोर सिंह उम्र 20 वर्ष बीते शुक्रवार क़ो प्रेम प्रसंग के चलते घर मे जहरीला पदार्थ खा लिया , परिजनों के द्वारा पहले घरेलू उपचार करवाया, जब दूसरे दिन शनिवार की शाम युवती खुशी की हालत गंभीर होने लगी तो परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ पर डॉक्टरो द्वारा उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया, वही परिजनों के द्वारा युवती क़ो कानपुर के हैलेट अस्पताल मे भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो
गयी, वही रविवार को युवती का पोस्टमार्टम के बाद शव क़ो अपने गांव लेकर देर रात्रि लेकर पहुंचे, वही युवती के पिता ललित किशोर सिंह के द्वारा सोमवार की सुबह कोतवाली बबेरू पहुंचकर युवती के प्रेमी शोभित सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उर्फ़ सुलखान सिंह के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है, जानकारी के मुताबिक मृतक खुशी व शोभित पिछले 9 मई क़ो रात्रि क़ो घर से दोनों भाग गए थे, पुलिस ने युवती का पता लगा कर कोतवाली ले आई थी, उसके बाद 14 मई क़ो परिजनों क़ो बुलाकर युवती क़ो सुपुर्द कर दिया गया था। उसके बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया,
जानकारी के मुताबिक मृतक युवती तीन बहन व एक भाई मे दूसरे नम्बर की थी, वही इस घटना से परिवार जानो का रो रोकर बुरा हाल है। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत ने बताया की मृतक युवती के पिता ने जो तहरीर दिया है,तहरीर के आधार व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


No comments:
Post a Comment