प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल विश्वास के विकास के जन कल्याण के ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 3, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल विश्वास के विकास के जन कल्याण के ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर हुई बैठक

बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी जनपद बाँदा मासिक मण्डल जसपुरा ब्लॉक सभागार में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जसपुरा मण्डल प्रभारी व मुख्य अतिथि अमित निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया वहीं पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि को  माल्यार्पण कर एवं पट्टिका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान मंडल प्रभारी अमित निगम ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि मैं रात दिन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के लिए समर्पित हूं और हर कार्यकर्ता के सुख-दुख का निरंतर साथी रहूंगा उन्होंने केंद्र के आगामी 7 जून को पूर्ण हो रहे 12 साल के विकास, विश्वास व जनकल्याण के एतिहासिक उपलब्धियों पर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की वही


पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जसपुरामंडल के मंडल प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का जोश चरमोत्कर्ष पर देखने को मिला और एक नया आत्मविश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति देखने को मिला है।बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष साहिब सिंह  ने की संचालन शैलेन्द्र प्रताप सिंह  ने किया।इस बैठक में भाजपा जसपुरा मण्डल के वरिष्ठ नेता  राकेश चौहान , राजबहादुर सिंह ,ब्रजेश गौतम,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद ,जिला पदाधिकारी प्रकाश सिंह सेंगर ,शिव बली निषाद ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लसडा़ संजय सिंह चंदेल  व मण्डल के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,प्रभारी उपस्थित रहे जिसमे  आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा तय की गई।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages