चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुआ खेत बचाओ अभियान 2026 का शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुआ खेत बचाओ अभियान 2026 का शुभारंभ

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर में ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर शुभम् बाजपेई,विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. वी के त्रिपाठी एवं कृषि वैज्ञानिकों की टीम द्वारा खेत बचाओ अभियान 2026 का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शुभम् बाजपेई ने कहा कि आज हमारे खेत का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है जिसके कारण मानव स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण जीवों का स्वास्थ्य भी खतरे में है। खेत का स्वास्थ्य सही रहेगा तभी हमारा स्वास्थ्य सही होगा। खेत का स्वास्थ्य सुधारने के लिए हमको खेत में उपस्थित पोषक तत्वों का स्तर जानना होगा। इसके लिए खेत की मिट्टी की जांच करना आवश्यक है उसके बाद संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों का प्रयोग करना होगा इसके लिए गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, कंपोस्ट, प्राकृतिक खेती, हरी खाद आदि का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेत का स्वास्थ्य ठीक करने के लिए फसलचक्र अपनाना एवं खेत के अनुकूल


फसलों का चयन आवश्यक है। इस अवसर पर  निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य पर ही हमारा स्वास्थ्य टिका हुआ है जब तक हम शुद्ध भोजन नहीं करेंगे तब तक हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा, और हम दिन प्रतिदिन बीमारियों से घिरते जाएंगे। इसीलिए हमको खेत के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजक रहना जरूरी है। केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि खेत और पशुपालन दोनों एक दूसरे के पूरक है बिना पशुपालन के खेती संभव नहीं है खेती के बिना पशुपालन अधूरा है। इसलिए पशुपालन करना बहुत जरूरी है ताकि गोमूत्र और गोबर के द्वारा हमारे खेतों का स्वास्थ्य सुधारा जा सके। कृषि वैज्ञानिक डॉ.शशिकांत, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. खलील खान, डॉ. राजेश राय,डॉ. दीपक कुमार मिश्रा एवं डॉ. निमिषा अवस्थी ने भी किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री भाजपा  विनोद शुक्ला एवं ध्यानु सिंह मौजूद रहे।इस अवसर पर विकासखंड मैथा के गांव फंदा, बखरिया,औरंगाबाद, पाण्डेय निवादा के  रामआसरे राजपूत, चरनसिंह, श्याम सुंदर, श्रीमती सीमा और संतोष कुमारी के साथ साथ 50 से अधिक पुरूष एवं महिलाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages