खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति द्वारा किया गया शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति द्वारा किया गया शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भीषण गर्मी को देखते हुए खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति द्वारा पुरुषोत्तम माह के ज्येष्ठ मंगलवार को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी शुक्ला के नेतृत्व में राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद अरविन्द यादव,विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य सहयोगी विस्तार इकाई, सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 3500 से ज्यादा राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया।


संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एकता मिश्रा ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। संस्था समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। मुख्य रूप से रीता दीक्षित सचिव, साधना दीक्षित, नीरजा श्रीवास्तव, रसना सिंह, ज्योत्सना चंदेल, रंजना पाठक, राधा रानी, सोनिया वालिया, सुषमा अरोरा, किरन वर्मा, गौरी सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव, विधि मिश्रा, भरत कौशिक, अंकित, त्रिलोकी आदि लोगों ने सहयोग करते हुए लोगों को शरबत वितरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages