बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंडौली गांव के दरबारी पूरवा में हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आने से 6 बैलो की मौत हो गयी। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंडौली गांव के दरबारी पुरवा मे बुधवार को 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आने से 6 बैलों की मृत्यु हो गई, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। अगर यह विद्युत विभाग के अधिकारी लापरवाही नहीं करते तो जो आज छह बैलों की विद्युत लाइन की चपेट पर आने से मृत्यु हुई है। वह नहीं होती, सूचना मिलते ही पखरौली
पुलिस चौकी प्रभारी कृपा शंकर पांडे अपने हमराही अंकित व विवेक के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया है, वही पीड़ित अमरनाथ राजकुमार राज किशोर बलवंता उर्मिला देवी बुद्ध प्रकाश शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है।
उधर ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया जा चुका है कि 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन को ऊंचा किया जाए, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आज भी विद्युत लाइन जमीन से सटकर निकले हुए हैं विद्युत लाइन को ऊंचा नहीं किया गया. जिससे यह घटना हुई है।


No comments:
Post a Comment