टीजीटी परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहेगी मेडिकल टीम और एंबुलेंस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

टीजीटी परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहेगी मेडिकल टीम और एंबुलेंस

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 3 और 4 जून को आयोजित होने वाली टीजीटी परीक्षा को शुचितापूर्ण, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आज परीक्षा के संबंध में आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक टी.एस. सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में नोडल अधिकारी , नोडल अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई।वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रेक्षक ने अधिकारियों को सख्त


निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध और ठंडे पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो।लू और गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस घोल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस और चिकित्सीय व्यवस्था मुस्तैद रहे।परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति  बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, कार्यदायी संस्था और पुलिस प्रशासन को परीक्षा की गोपनीयता व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा गया है। प्रेक्षक  टी.एस. सिंह ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages