बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज 2 जून 2026 को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बाँदा में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी बाँदा ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों को छात्रों की स्कॉलरशिप प्रक्रिया के प्रति संवेदनशील होने और जून माह से ही सभी तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जोर देकर कहा कि छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थान छात्रों को अपने बैंक खातों मे एनपीसीआई मैपिंग
कराने के लिए प्रेरित करें। इसके बिना छात्रवृत्ति की धनराशि खाते में ट्रांसफर होने में समस्या आ सकती है।कार्यशाला में प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे छात्रवृत्ति आवेदन शुरू होने से पहले ही निम्नलिखित व्यवस्थाएं और दस्तावेज दुरुस्त करवा ले। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली यह छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह योजना समस्त हाईस्कूल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए लागू होती है। विभाग द्वारा इस योजना के सुचारू संचालन के लिए चरणबद्ध समय-सारिणी आगामी जुलाई माह में जारी की जाएगी।


No comments:
Post a Comment