डिघवट गांव में घटिया आरसीसी सड़क निर्माण का आरोप, जांच की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 3, 2026

डिघवट गांव में घटिया आरसीसी सड़क निर्माण का आरोप, जांच की मांग

बांदा, के एस दुबे । डीएम कार्यालय एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र लेकर ठेकेदार द्वारा बनाई गई आरसीसी रोड की टीएसी जांच की मांग की हैं ।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत  डिघवट में एक मार्ग पर आर सी सी सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। आरोप है कि सड़क की गहराई कई स्थानों पर कम पाई गई तथा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किया गया और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वालों को धमकाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि निर्माणाधीन/निर्मित आर सी सी सड़क की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर सड़क निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ जाएगी। सुरेश कुमार निषाद एडवोकेट द्वारा जब ठेकेदार से फोन में वार्ता की गई तो ठेकेदार द्वारा बात करते हुए कहां की बना दिया गया उनको जो करना है कर लो जबकि सीसी रोड बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत बनी है जिसका उद्घाटन रामकेश निषाद मंत्री द्वारा किया गया । ज्ञापन देने के दौरान सुरेश कुमार निषाद बृजेश शुक्ला जितेंद्र कुमार अजय जगभन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages