टास्क फोर्स ने 9 वाहन किए सीज
बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध बालू परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स ने 1 जून को बड़ी कार्रवाई की है। टास्क फोर्स के सदस्यों ने जिले के विभिन्न मार्गों पर औचक चेकिंग अभियान चलाकर उपखनिजों से लदे लगभग 704 वाहनों को रोककर उनकी सघन जाँच की। जाँच के दौरान कुल 18 वाहन ऐसे पाए गए जो या तो बिना वैध परिवहन प्रपत्र के चल रहे थे या फिर उनमें प्रपत्र में अंकित मात्रा से अधिक उपखनिज लोड था।
प्रशासनिक कड़ाई यहीं नहीं रुकीय नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 05 वाहनों के चालकों और स्वामियों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटन्यायालय, बाँदा के समक्ष केस योजित किया गया है। इसके अलावा, चेकिंग के दौरान 04 वाहन बिना नंबर प्लेट के घूमते पाए गए। इनमें से 01 वाहन का ऑनलाइन चालान किया गया और 03 वाहनों को थाने में बंद कराया गया। इन बिना नंबर वाले वाहनों से भी 5 हजार रुपय का शमन शुल्क वसूला गया। रोड चेकिंग के साथ-साथ टास्क फोर्स ने जनपद की नरैनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरर और खलारी का भी रुख किया। यहाँ संचालित उपखनिज बालू/मोरम के स्वीकृत 02 खनन पट्टों का अधिकारियों द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। जाँच टीम ने पट्टा धारकों को एनजीटी के नियमों और स्वीकृत क्षेत्र के भीतर ही खनन करने की सख्त हिदायत दी है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले माफियाओं और वाहन स्वामियों पर और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment