दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2026

दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही: सांसद कृष्णा पटेल

बांदा, के एस दुबे । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति  की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस सभागार में बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की दर्जनों जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों और निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।


जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी मरम्मत वर्षा ऋतु से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में समिति गठित कर क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करने और उनका पुनर्स्थापन करने को कहा गया है। कालिंजर से बघेलाबारी मार्ग तक सड़क किनारे सफाई और आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश।सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई और सफाई की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।बबेरू क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की विशेष मरम्मत और चित्रकूट को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण की सूची मांगी गई। किसानों के लिए जागरूकता अभियान  कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि जिन किसानों को बीज बांटे गए हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी बीज वितरण केंद्रों और ब्लॉक मुख्यालयों पर योजनाओं के फ्लेक्स व होर्डिंग लगाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

 सभी पशु चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बकरी पालन व पोल्ट्री योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा तिंदवारी क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अवैध अतिक्रमण और विद्यालय भवन को क्षति पहुंचाने का गंभीर मुद्दा उठाया गया। इस पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी  को दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने और उसकी प्रति संबंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 सांसद ने लाभार्थियों की सूची मांगते हुए कहा कि वे स्वयं इसका स्थलीय सत्यापन करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में देरी की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। योजना के अंतर्गत चयनित 95 ग्रामों की सूची भी प्रस्तुत करने को कहा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने अतर्रा स्थित हिंदू इंटर कॉलेज मार्ग, काजी टोला से जलालपुर मार्ग तथा बबेरू क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया। वहीं, विद्युत विभाग को आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुई लाइनों, टूटे तारों और जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। 

सभी विभाग विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस उच्च स्तरीय बैठक में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी क्षेत्र के सांसद अजय कुमार लोधी, जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव, संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, सदस्य और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages